चुनाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चुनाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 7 सितंबर 2010

पीके शुक्ला को विनय झेलावत की चुनौती

- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में जमा रंग

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मौजूदा अध्यक्ष पीके शुक्ला को वरिष्ठ एडवोकेट विनय झेलावत ने चुनौती दी है। मंगलवार को दोनों ने ही दावेदारी जताते हुए नामांकन दाखिल कर दिया। उधर, सचिव पद के लिए भी अब तक चार उम्मीदवार सामने आ गए हैं। शुक्रवार शाम छह बजे तक सभी पदों के दावेदारों की स्थिति  स्पष्ट हो जाएगी।

मंगलवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में नामाकंन प्रस्तुत होना शुरू हुए। निर्वाचन अधिकारी टीएन सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी मुकेश परवाल व सुनील जैन ने बताया नौ पदों के लिए अब तक 20 उम्मीदवार सामने आए हैं। बुधवार शाम 4 से 5.30 बजे तक भी फार्म जमा किए जा सकेंगे। जांच गुरुवार को होगी और शुक्रवार नामवापसी का दिन है। मतदान के समय में फेरबदल किया गया है। साधारण सभा पहले 3.30 बजे होना थी, अब वह 2 बजे शुरू हो जाएगी। मतदान 3.30 बजे से 6.30 बजे तक होगा।

जमानत जब्त करने का प्रावधान
चुनाव की आचार संहिता भी घोषित कर दी गई है। पहली बार जमानत जब्त होने का प्रावधान शामिल किया गया है। चुनाव अधिकारी परवाल ने बताया कुल वैध मतदान का 10 प्रतिशत वोट हासिल नहीं करने वाले उम्मीदवार की 500 रुपए सुरक्षा निधि जब्त कर ली जाएगी। घर जाकर प्रचार करने की शिकायत सही पाए जाने पर उम्मीदवारी समाप्त करने के साथ ही उन्हें अगले वर्ष होने वाले चुनाव के लिए भी अयोग्य घोषित किया जाएगा।

इन्होंने जताई दावेदारी
अध्यक्ष : पीके शुक्ला, विनय झेलावत
उपाध्यक्ष: आशुतोष नीमगांवकर, साधना पाठक,
सचिव: अमिताभ उपाध्याय, आनंद पाठक, पवन जोशी, रविंद्रसिंह छाबड़ा
सहसचिव: गोपाल कचोलिया, पीयूष श्रीवास्तव, रितेश इनानी
कार्यकारिणी (पांच) : गिरीश उखाले, सत्यनारायण शर्मा, विजय दुबे, अनिल रामकर, सुभाष निगम, जीपी सिंह, रघुवीरसिंह, सपनेश जैन, शैलेंद्र दीक्षित.

 पत्रिका : ०८ सितम्बर २०१०

रविवार, 5 सितंबर 2010

हाईकोर्ट बार चुनाव में फार्मों की बिक्री शुरू

मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए फार्मों की बिक्री शुक्रवार को शुरू हो गई। सचिव पद के लिए  रविंद्रसिंह छाबड़ा, आनंद पाठक, अतुल जायसवाल, पवन जोशी, सहसचिव के लिए रीतेश इनानी, पीयूष श्रीवास्तव, अंशुमन श्रीवास्तव और कार्यकारिणी के लिए सत्यप्रकाश शर्मा, विजय दुबे, हरीश जोशी, जीपी सिंह ने फार्म लिए। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी मुकेश परवाल ने दी।

पत्रिका : ०४ सितम्बर २०१०

शुक्रवार, 3 सितंबर 2010

हाईकोर्ट में चुनाव लडऩे के पैमाने तय

- अध्यक्ष, सचिव के लिए पांच, तीन वर्ष की सदस्यता अनिवार्य
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव



हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में हिस्सेदारी के लिए गुरुवार को नियम-कायदे तय कर दिए गए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए पांच जबकि सचिव, सहसचिव पद के लिए एसोसिएशन की तीन वर्ष की सदस्यता अनिवार्य रहेगी। कार्यकारिणी के पांच पदों के लिए दो वर्ष की सदस्यता वाले वकील भी दावेदारी कर सकेंगे।

मुख्य चुनाव अधिकारी टीएन सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी मुकेश परवाल व सुनील जैन ने बताया मौजूदा संविधान के मुताबिक ही चुनाव होंगे। सोमवार से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागृह से नामांकन फार्म मिलेंगे। कीमत 100 रुपए तय की गई है। एसोसिएशन में कुल 1510 सदस्य हैं और इनमें से 1435 को मताधिकार प्राप्त है।

यह है पूरा कार्यक्रम
8 व 9 सितंबर      नामांकन पत्र भरना
9 सितंबर            आपत्ति और उनका निराकरण
10 सितंबर         नामांकन वापसी, प्रत्याशियों की अंतिम सूची
15 सितंबर        दोपहर 3 से 6 मतदान, तत्काल बाद मतगणना व घोषणा।

पत्रिका : ०३ सितम्बर २०१० 

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव घोषित

- पीके शुक्ला फिर से अध्यक्ष पद के दावेदार


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 15 सितंबर को होंगे। इसमें करीब 1435 अधिवक्ता हिस्सा लेंगे। मौजूदा अध्यक्ष पीके शुक्ला ने एक बार फिर से दावेदार हैं। उनके सामने फिलहाल कोई नाम सामने नहीं आया है।

एसोसिएशन के सचिव घनश्याम यादव ने बताया चुनाव के दिन दोपहर 3.30 बजे साधारण सभा शुरू होगी और इसी में चुनाव होंगे। एसोसिएशन में कुल 1510 सदस्य हैं और इनमें से 1435 को मताधिकार प्राप्त है। वरिष्ठ एडवोकेट टीएन सिंह को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। सिंह ने 'पत्रिकाÓ को बताया एडवोकेट सुनील जैन व एडवोकेट मुकेश परवाल को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। एक-दो दिन में चुनाव कार्यक्रम घोषित हो जाएगा।

वकीलों के सम्मान के लिए किया काम
तीन बार के अध्यक्ष रह चुके पीके शुक्ला ने दावेदारी पर सहमति जताते हुए बताया कि मैंने अपने कार्यकाल में वकीलों के सम्मान के लिए न्यायपालिका के समक्ष प्रस्ताव रखा और इसी आधार पर फिर से दावेदारी कर रहा हूं। अभी पेनल तय नहीं हुई है। शीघ्र ही उसकी घोषणा करेंगे।

मुद्दे तो अभी तय होना बाकी हैं
एडवोकेट अमिताभ उपाध्याय ने सचिव पद के लिए दावेदारी की है। उन्होंने बताया फिलहाल तो मैं वकीलों के हितों के मुद्दे पर सामने आया हूं, लेकिन असली मुद्दे तो चुनाव के पहले तय हो ही जाएंगे। मौजूद सचिव घनश्याम यादव ने बताया फिलहाल मैंने मैदान में आने का मन नहीं बनाया है।

पत्रिका : ०२ सितम्बर २०१०